dharma sangrah
✕

गर्भपात की अनुमति के लिए उच्च न्यायालय पहुंची नाबालिग बलात्कार पीड़िता

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (00:41 IST)
नई दिल्ली। 16 वर्षीय बलात्कार पीड़िता ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अपने 22 हफ्ते के ‘अवांछित गर्भ' को हटाने की अनुमति मांगी है। अदालत ने कहा है कि नाबालिग की चिकित्सकीय जांच किए जाने की जरूरत है, शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से।
 
 
नाबालिग की याचिका के मुताबिक एक वर्ष पहले एक विवाहित व्यक्ति ने उससे यौन संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। नाबालिग लड़की से बात करने के बाद न्यायमूर्ति विभा बाखरू ने कहा कि वह काफी हताश लग रही है। लड़की गर्भ हटाने के लिए बार-बार कह रही थी।
 
अदालत ने यहां एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए ताकि गर्भपात के लिए आकलन किया जा सके और वह इस पर अपनी राय दे सके। अदालत ने बोर्ड में एक महिला रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक को रखने का निर्देश दिया है।
 
चिकित्सकीय गर्भपात (एमटीपी) कानून के तहत 20 हफ्ते के बाद गर्भ हटाने पर प्रतिबंध है। इस मामले में अगर कोई पंजीकृत चिकित्सक अदालत को प्रमाणित करे कि गर्भ के कारण मां या बच्चे के जीवन को खतरा है तो अदालत अलग रूख अपना सकती है।
 
अदालत ने 28 नवम्बर को पारित आदेश में लड़की से कहा कि 30 नवम्बर को बोर्ड के समक्ष पेश हो और बोर्ड को इसके बाद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
 
अपने पिता के माध्यम से दायर याचिका में लड़की ने कहा कि 20 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने उससे यह कहते हुए संबंध बनाए कि उसका तलाक हो चुका है और वे दोनों पति-पत्नी की तरह हैं। याचिका में कहा गया है कि इससे उसे अवांछित गर्भ ठहर गया। 

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

अगला लेख