biodatamaker

इनेलो से रिश्ता तोड़ बसपा ने एलएसपी से जोड़ा नाता

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (23:21 IST)
चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इनेलो से अपना करीब 9 महीने पुराना गठबंधन तोड़ते हुए एलएसपी से नाता जोड़ने की घोषणा की। एलएसपी भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी की पार्टी है।
 
ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाले इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को चौटाला परिवार में चल रही पारिवारिक कलह के बीच जींद उपचुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के उम्मीदवार उम्मेद सिंह रेढू की जमानत तक जब्त हो गई।
 
बसपा हरियाणा के प्रभारी मेघराज ने यहां कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों पर बसपा ने शनिवार को इनेलो से गठबंधन खत्म कर दिया और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (एसएसपी) से गठबंधन कर लिया। मेघराज ने कहा कि इनेलो के साथ नाता तोड़ने का निर्णय मायावती ने हरियाणा के लोगों की मांग पर विचार करने के बाद किया है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी नेता मायावती ने उन्हें एकसाथ रहने का अवसर दिया था। जब हमने गठबंधन किया था तो इनेलो एक पार्टी थी। किंतु चौटाला की पार्टी में विभाजन के बाद हमें जींद उपचुनाव में उन्हें परखने का मौका मिला। मेघराज ने दावा किया कि इनेलो उम्मीदवार रेढू को मिले 3400 वोटों में उनके महज 1000 वोट थे, शेष वोट बसपा के थे। लिहाजा हमने गठबंधन पर पुनर्विचार करने का निर्णय किया। हमारा वोटबैंक परेशान हुआ। नई व्यवस्था के तहत बसपा और एलएसपी आगामी लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
 
मेघराज ने बताया कि हरियाणा में बसपा लोकसभा की आठ और एलएसपी 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में 35 सीटों पर और एलएसपी 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। बसपा ने शुक्रवार को संकेत दिया था कि अगर इनेलो एकजुट रहने में विफल रही तो वह उससे अपनी राहें अलग कर लेगी।
 
चौटाला परिवार में पारिवारिक झगड़े के बाद अजय चौटाला और उनके 2 बेटों दुष्यंत चौटाला तथा दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी बना ली थी। कुरुक्षेत्र से भाजपा के बागी सांसद सैनी ने पिछले साल लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाई थी और उनके उम्मीदवार ने जींद उपचुनाव में इनेलो के रेढू के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था।
 
सत्तारूढ़ भाजपा ने जींद उपचुनाव में जीत दर्ज की जबकि जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। इनेलो और बसपा ने पिछले साल अप्रैल में गठबंधन किया था जिसे सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने सुविधा पर आधारित गठबंधन बताया था। गठबंधन करने के बाद दोनों दलों ने 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की थी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अगला लेख