suvichar

BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर चलाईं गोलियां

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (13:02 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसके जवानों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वह लौट गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि ड्रोन से कोई हथियार या मादक पदार्थ न गिराया गया हो।
 
प्रवक्ता ने कहा कि रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार देर रात करीब 12.15 बजे एक टिमटिमाटी रोशनी (संदिग्ध ड्रोन की) देखी गई। चौकन्ना जवानों ने टिमटिमाती रोशनी की ओर गोलियां चलाईं जिसके बाद वह (संदिग्ध ड्रोन) लौटने के लिए मजबूर हो गया।
 
उन्होंने कहा कि इलाके में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ ने संदिग्ध ड्रोन को गिराने के लिए अरनिया सेक्टर में 24 से अधिक गोलियां चलाईं, लेकिन वह पाकिस्तान की ओर लौटने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि बीएसएफ एक बड़े इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहा है।
 
पिछले 2 हफ्तों में यह अपनी तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले बीएसएफ ने 22 मार्च को सांबा जिले में चमलियाल सीमा चौकी पर एक पाकिस्तान ड्रोन पर गोली चलाई थी। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह जम्मू-कश्मीर में हथियारों और मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख