• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BSF arrested 2 suspects on Indo Pak border in Bikaner
Written By
Last Modified: बीकानेर , शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (11:33 IST)

बीकानेर में भारत-पाक सीमा पर दो संदिग्ध गिरफ्तार

Bikaner
बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के सीमावर्ती खाजूवाला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पुलिस ने शुक्रवार रात दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
 
थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शाम करीब साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल से आए दो युवक ग्रामीणों से सेना की गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इस पर एक बालक ने सीमा सुरक्षा बल को इत्तिला कर दी।
 
बल के अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस उनकी तलाश की। रात करीब साढ़े 11 बजे चक 2 में पुलिस ने दोनों को धर दबोंचा। सूत्रों ने बताया शुरूआती पूछताछ में इनकी पहचान श्रवण कुमार (32) और सुरेंद्र (25) के रूप में हुई है। दोनों यहीं के निवासी हैं। दोनों युवकों ने जानकारी देने की एवज में ग्रामीणों को 25 लाख रुपये देने का भी प्रलोभन  दिया।
 
उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मजाक कर रहे थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने दो बार किया चुंबन, घबरा गई महिला...