suvichar

जद (से) से चुनाव बाद गठबंधन का सवाल ही नहीं : येदियुरप्पा

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (22:01 IST)
कलबुर्गी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद जनता दल (सेक्यूलर) के साथ किसी प्रकार के गठबंधन से इंकार किया है।
 
 
येदियुरप्पा ने सोमवार को यहां कहा कि कर्नाटक विधानसभा का चुनाव भाजपा अपने दम पर जीतने जा रही है और नतीजों के बाद जद (से) के साथ गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता से भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम कम से कम 150 सीटों पर विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में जनता दल (से) को समर्थन देने का हमारा पिछला कड़वा अनुभव है और अब गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।
 
मुख्यमंत्री सिद्धारामैया के एक समाचार पत्र में सरकार की उपलब्धियों पर खुली बहस की येदियुरप्पा से तिथि और समय देने के विज्ञापन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को एक समाचार चैनल ने हमारे बीच बहस का आयोजन किया था। इस बहस में हिस्सा लेने के लिए मैं समय से पहुंच गया था लेकिन सिद्धारामैया नहीं आए। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख