• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Brij Bedi, Kiran Bedi, Amritsar, death
Written By
Last Updated :अमृतसर , सोमवार, 1 फ़रवरी 2016 (00:07 IST)

किरण बेदी के पति का निधन

Brij Bedi
नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के पति बृज बेदी की रविवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
 
किरण बेदी ने बताया ‘बृज बेदी (76) को ब्लाडर कैंसर था, जिससे उनकी किडनी भी प्रभावित हो गई थी। पिछले पांच माह से उनका अमृतसर और दिल्ली में इलाज चल रहा था।’ 
 
उन्होंने कहा ‘उनको 28 जनवरी को अमृतसर के फोर्टिस-एस्कार्ट्स से विमान से मेदांता- द मेडिसिटी हॉस्पिटल लाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया।’ दिल का दौरा पड़ने के बाद सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बृज बेदी की मौत पर शोक जताया है।
 
बृज बेदी का अंतिम संस्कार सोमवार को अमृतसर में किया जाएगा। बृज बेदी और किरण बेदी ने वर्ष 1972 में विवाह किया था। उनकी एक बेटी है। उनकी मौत की खबर फैलने के साथ ही हरियाणा और दिल्ली के कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे।
 
इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बृज बेदी की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि लोग परोपकार से जुड़े उनके कार्यों और मानवता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद रखेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
 
श्रीमती बेदी की अलग-अलग स्थानों पर नियुक्ति के बावजूद  बेदी अमृतसर में ही रहे। वे विद्या मंदिर के अध्यक्ष थे, जहां नशा पीड़ितों  के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। (एजेंसियां)