dharma sangrah
✕

ओलंपिक पदक विजेता मेरीकॉम बोलीं, मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें

Updated: गुरुवार, 4 मई 2023 (14:38 IST)
M.C. Mary Kom: इम्फाल। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एम.सी. मेरीकॉम (M.C. Mary Kom) ने गुरुवार को केंद्र सरकार से मणिपुर (Manipur) में भड़की हिंसा पर काबू पाने में मदद करने की अपील की। उन्होंने आज तड़के एक ट्वीट किया जिसमें हिंसा की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, मेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें।
 
गौरतलब है कि बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य में एक जनजातीय आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद सेना और असम रायफल्स को स्थिति नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना और असम रायफल्स के जवानों को रात में तैनात किया गया और दोनों बल, राज्य पुलिस के साथ सुबह तक हिंसा रोकने में सफल रहे।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अब तक हिंसा प्रभावित इलाकों से 4,000 लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि और भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
 
इम्फाल घाटी में वर्चस्व रखने वाले गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में 'ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर' (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैली में हजारों आंदोलनकारी शामिल थे, इस दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़पें हुईं और अन्य जिलों में भी हिंसा फैल गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख