Daily Horoscope
✕

राजस्थान में कई रेलवे स्टेशनों पर बम धमाकों की धमकी, पुलिस अलर्ट

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2024 (11:13 IST)
Rajasthan news in hindi : राजस्थान में कई जगहों और रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी वाला पत्र मिलने के बाद पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
 
पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को धमकी वाला पत्र मिला। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल मीणा ने बताया कि लिफाफे में बंद पत्र डाक के जरिए हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजा गया। स्थानीय पुलिस को शाम को इसकी सूचना मिली।
 
उन्होंने बताया कि पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई है कि 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर को बम से उड़ा दिया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पर पहुंची व तलाशी ली।
 
मीणा के अनुसार, धमकी वाला पत्र भेजे जाने के संबंध में रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख