sawan somwar

बिहार में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लापता

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (13:14 IST)
कटिहार। कटिहार जिले की महानंदा नदी में एक नाव पलट जाने से कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग लापता हैं। नाव में 40 यात्रियों की जगह थी लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे। अब तक 3 शव बरामद हुए हैं जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति, एक महिला और एक बच्चे का शव है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे। बरसोई के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह घटना जगन्नाथपुर घाट के पास बिहार-बंगाल की सीमा पर  गुरुवार रात करीब सवा 8 बजे हुई थी। उन्होंने बताया कि यहां वजीदपुर गांव के निवासी नदी के ठीक बगल में स्थित पश्चिम बंगाल के रामपुर हाट बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे।
ALSO READ: भोपाल नाव हादसा : लापरवाही के मामले में एक राजस्व निरीक्षक, एएसआई निलंबित
डीएसपी ने कहा, पहली नजर में, यह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने का मामला लगता है। नाव में 40 यात्रियों की जगह थी लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे। अब तक 3 शव बरामद हुए हैं जिनमें एक बुजुर्ग व्यक्ति, एक महिला और एक बच्चे का शव है।

उन्होंने कहा, नाव में सवार अधिकतर लोग या तो तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बचाया। करीब 2 दर्जन लोगों का पता लगाना अब भी बाकी है। इस काम के लिए पेशेवर तैराकों को लगाया गया है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख