sundarkand
✕

PMC Bank मामला : ईडी ने 6 स्थानों पर मारे छापे, धनशोधन के लगाए आरोप

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (12:47 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक मामले में कथित फर्जीवाड़े की जांच के तहत मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में 6 स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे और धनशोधन का एक मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज की जिसके बाद छापे मारे गए। ईडी का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सबूत एकत्र करने के लिए छापे मारे गए। ईडी और मुंबई पुलिस का मामला पूर्व बैंक प्रबंधन और ‘हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ (HDIL) के प्रमोटरो खिलाफ है। आरबीआई द्वारा नियुक्त प्रशासक की शिकायत के आधार पर अधिकारियों के खिलाफ फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों के तहत इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस शिकायत दर्ज की गई थी।
ALSO READ: PMC BANK के खाताधारकों को RBI ने दी बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे 25,000 रुपए
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार वर्ष 2008 के बाद से बैंक को 4355.46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। प्राथमिकी में पीएमसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष वरयम सिंह, प्रबंधक निदेशक जॉय थॉमस, एचडीआईएल के एक निदेशक और अन्य अधिकारियों के नाम हैं।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख