Daily Horoscope
✕

'ब्लू व्हेल गेम' में फंसकर खुद को किया घायल

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (20:34 IST)
गाजीपुर। उत्तरप्रदेश में गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में जानलेवा ऑनलाइन गेम 'ब्लू व्हेल' के जाल में फंसकर 11वीं कक्षा के एक छात्र ने खुद को घायल कर लिया। 
 
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सोनकर बस्ती निवासी राजेश सोनकर का पुत्र जितेन्द्र (16) पिछले कई दिनों से ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल खेल रहा था। गेम के टास्क के मुताबिक उसने अपने हाथ पर ब्लैड से काटकर मछली की आकृति बना ली। उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घायल छात्र को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। 
 
5 बच्चों के हाथ पर मिले ब्लू व्हेल गेम के निशान : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय स्थित एक स्कूल के 5 बच्चों के हाथों में ब्लू व्हेल गेम जैसे निशान मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बालोद पुलिस के पास पहुंचने के बाद एक स्पेशल टीम ने बच्चों से पूछताछ की है। पुलिस की स्पेशल टीम ने बच्चों को पालकों के पास ले जाकर समझाइश भी दी।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के एक निजी स्कूल के 5 बच्चों के हाथों पर ब्लू व्हेल चैलेंजिंग गेम के निशान पाए गए। उनसे पूछताछ की गई। कुछ बच्चे गेम के पहले स्टेज पर थे तो कुछ 50 दिन के इस गेम के अंतिम टास्क के निकट एफ-57 तक पहुंच गए थे। 
 
बताया जा रहा है कि बच्चों के हाथों में चीरा देखकर एक जागरूक व्यक्ति ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में अलग रखा गया है। पुलिस ने पालकों को बुलाकर इसकी जानकारी दी। (वार्ता)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

कौन हैं डॉ. अमीश शाह? एरिजोना से US संसद का चुनाव जीतकर भारतीय मूल के डॉक्टर ने रचा इतिहास

अगला लेख