dharma sangrah

ब्लू व्हेल गेम : ट्रेन के सामने कूदकर 12वीं के छात्र ने दी जान

Updated: रविवार, 3 सितम्बर 2017 (23:07 IST)
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में 17 वर्षीय एक छात्र ने ऑनलाइन खेले जाने वाले ब्लू व्हेल गेम के ‘सुसाइड चैलेंज’ के तहत टास्क पूरा करने लिए कल रात ट्रेन के सामने कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद दुबे ने बताया, ‘ऐसी जानकारी मिली है कि 17 वर्षीय सात्विक कक्षा 12वीं का छात्र कुछ दिनों से ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। उसके मोबाइल एवं घटना की पूरी तरह से जांच की जा रही है।’ 
 
उन्होंने कहा कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को वह कथित रूप से ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी जान चली गई। उसका शव आज सुबह कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्रातंर्गत रेल की पटरियों पर मिला है।
 
पुलिस ने बताया कि अपने साथियों में हंसमुख मिजाज का सात्विक इस गेम में डूब गया कि उसे यह भी खबर नहीं लगी कि यह जानलेवा है। 
 
धीरे-धीरे इस गेम के कई स्टेज पार करने के बाद जब उसे आखरी स्टेज में आत्महत्या करने का ऑफर आया तो कल रात को उसने अपने परिजन को बगैर बताए ही घर से मोटरसाइकिल निकाली और फुटेरा तालाब के समीप स्थित रेलवे फाटक पर पहुंच गया।
 
उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल को पटरी किनारे खड़ी कर वह रेलवे पटरी पर पहुंचा और सेल्फी लेने लगा। तभी वह सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन के सामने खड़ा हो गया और ट्रेन से कटने से उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना फाटक के समीप बने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुबे ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख