sawan somwar

'ब्लू व्हेल' ने फिर ली छात्र की जान

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (12:51 IST)
लखनऊ। देशभर में ब्लू व्हल गेम का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मौत का खेल माना जाने वाले यह ऑनलाइन गेम अब तक कई मासूमों की जान ले चुका है। लखनऊ में भी एक छात्र ने ‘ब्लू व्हेल’ खेलने की वजह से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदिरा नगर क्षेत्र में रहने वाले छात्र आदित्य वर्द्धन (14) का शव गुरुवार को उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। उसके परिजन के मुताबिक वह पिछले दो सप्ताह से अपने मोबाइल पर कोई गेम खेल रहा था और उसके बाद से ही वह काफी तनाव में था।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को आदित्य के दोस्तों के जरिये मालूम हुआ कि वह ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। बहरहाल, परिजन ने आदित्य के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
 
दुनिया में ‘ब्लू व्हेल’ गेम के कारण मौत के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा आईटीए एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने गत 23 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला पुलिस प्रमुखों को जारी पत्र में कहा था कि वह इंटरनेट से चलने वाले इस गेम पर प्रतिबंध लगाकर उस पर सख्ती से अमल कराएं। (भाषा) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख