biodatamaker

नक्सलियों ने बस में आग लगाई

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (12:32 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक यात्री बस में आग लगा दी है। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दूरभाष पर बताया कि जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़ेमपारा गांव के करीब नक्सलियों ने गुरुवार रात यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस में आग लगा दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि उक्त यात्री बस जगदलपुर से बारेगुड़ा गांव के लिए रवाना हुई थी। बस जब तोड़ेमपारा गांव के करीब पहुंची, तभी ग्रामीणों की वेश में आए नक्सलियों ने बस को रोका। उन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला और फिर बस में आग लगा दी।
 
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने के बाद पुलिस दल वहां रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

राहुल गांधी का भगवंत मान सरकार पर बड़ा आरोप- 'सवाल पूछोगे तो धमकी और टॉर्चर मिलेगा

ड्रग्स के खिलाफ गुजरात पुलिस का ऐतिहासिक फैसला: अब हर जिले में काम करेगी 'एंटी नारकोटिक्स विंग'

ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगुटान: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, आखिर भारत कैसे पहुंचे ये जीव?

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

अगला लेख