suvichar

आईईडी धमाके से दहला मिरिक, जीएलए ने ली जिम्मेदारी

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (12:28 IST)
दार्जीलिंग (पश्चिम बंगाल)। गोरखालैंड लिबरेशन आर्मी (जीएलए) ने दार्जीलिंग के मिरिक उपमंडल के लोक निर्माण विभाग के बंगले के द्वार के निकट गुरुवार रात हुए आईईडी धमाके की जिम्मेदारी ली है।
 
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन बंद के बाद से पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को पहली बार जीएलए के पोस्टर भी सामने आए। अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर गुरुवार को बंद का 85वां दिन था।
 
पर्वतीय क्षेत्र के मिरिक और कुर्सियांग उपमंडल में दुकानें एवं बाजार खोले जाने के 2 दिन बाद यह घटना हुई। मिरिक में सुबह कुछ दुकानें खुलीं लेकिन दोपहर तक बंद हो गईं। जीएलए ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है और राजनीतिक पार्टियों के गोरखालैंड से कुछ भी कम पर सहमत होने की स्थिति में सशस्त संघर्ष की चेतावनी भी दी।
 
जीएलए के पोस्टर भी मिरिक में घरों और दुकानों पर दिखाई दिए जिसमें लिखा था- 'गोरखालैंड विरोधी होशियार।' जीएलए के पोस्टरों में लिखा था कि अलग राज्य के सपने को हासिल करने के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। पोस्टरों में यह भी दावा किया गया है कि संगठन किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं है।
 
दार्जीलिंग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मनोज वर्मा ने बताया कि पोस्टर नेपाली में हाथ से लिखे हुए थे। उन्होंने दावा किया कि जीएलए मिरिक में गुरुवार रात हुए विस्फोट के लिए जिम्मेदार है। इस बीच जीजेएम के फरार सुप्रीमो विमल गुरुंग ने गुरुवार को एक अज्ञात स्थान से अपनी ऑडियो क्लिप जारी की।
 
गुरुंग ने ऑडियो क्लिप में कहा कि यदि गोरखालैंड के मुद्दे पर विचार-विमर्श नहीं किया गया तो जीजेएम 12 सितंबर को राज्य सरकार के साथ होने वाली वार्ता में भाग नहीं लेगा। हमने अपनी मांगों के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री के साथ वार्ता करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली भेजा है। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख