Hanuman Chalisa

बर्फीले तूफान से डेढ़ सौ मकानों की छतें उड़ गईं

गुरुवार, 8 जनवरी 2015 (22:54 IST)
- ललित भट्‌ट
देहरादून। राज्य के हिमालयीय क्षेत्र से लगे तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के सीमान्त क्षेत्रों में बर्फीले तूफान ने गुरुवार को सुबह से लोगों में दहशत भर दी। चमोली जिले के जोशीमठ से लगे दशौली विकासखण्ड के निजमुला घाटी के डेढ़ सौ मकानों की छतें इस तूफान में उड़ गई।
पांच जनवरी को राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार को इस तूफान के अंदेशे से अलर्ट कराया था लेकिन तीन दिन बाद आज सुबह जब यह तूफान इन सीमान्त क्षेत्रों में दहशत का कारण बना तो जिला प्रशासन के पास लोगों के हालचाल जानने का तक कोई माध्यम नहीं बचा। 
 
कई जगह मोबाइल नेटवर्क भी तूफान की चपेट में ध्वस्त हो गया। इस कारण पटवारी एवं आपदा प्रबंधन की टीमें भी जानकारी जुटाने में असफल रही है। किसी तरह दिन तक कुछ छुटपुट सूचनाएं सम्बन्धित जिला मुख्यालयों को आनी शुरू हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स के लोगों को क्षेत्रों को ओर रवाना किया। 
 
बर्फीले तूफान से प्रभावित अधिकांश क्षेत्र पैदल मार्गो पर सड़क से काफी दूर होने के कारण रात तक भी सभी गांवों में प्रशासनिक टीमें नहीं पहुंच सकी। जिला प्रशासन ने बर्फीले तूफान ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों से सावधानी बरतने और सजग रहने की अपील की है। राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वार्ता कर इस मामले में कड़ी चौकसी बरतने को कहा है। 
 
चमोली जिले के जोशीमठ से लगे दशौली विकासखण्ड के निजमुला घाटी के डेढ़ सौ मकानों की छतें इस तूफान में उड़ गई। इन मकानों में रहने वाले लोग शरण के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं। उत्तरकाशी के भटवाणी विकासखण्ड के तमाम गांवों में भी इस तूफान ने तबाही मचाई है। कई प्राथमिक विद्यालयों की छतें उड़ गई हैं तो कई मवेशियों के रहने के लिए बनाई छानिया भी तूफान की चपेट में आने से मवेशी भी संकट में पड़ गए हैं। 

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

Gujarat : दक्षिण गुजरात में मानसून का कहर, सूरत शहर पानी-पानी; पॉश इलाकों में भी जलभराव

Ayodhya Ram Mandir Donation Row : श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PM मोदी से क्या बोले राहुल गांधी

Bharat Mata Controversy : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- शास्त्रों में नहीं है भारत माता का उल्लेख, अयोध्या में RSS पर निशाना

Sonam Wangchuk News : 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम का X पर पोस्ट, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट