dharma sangrah

केरल के एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में ब्लास्ट, 1 की मौत, 20 घायल

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (11:54 IST)
Kerala news in hindi : केरल के एर्नाकुलम में एक कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह हुए धमाके से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर में 3 धमाके हुए।
 
कलामासेरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि धमाका एक ईसाई समूह के कन्वेंशन सेंटर पर हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे धमाके की सूचना वाला फोन आया और पुलिस की मदद मांगी गई। बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है।
 
कन्वेंशन सेंटर के अंदर हुए धमाके के विचलित करने वाले दृश्यों में हॉल में कई जगहों पर आग लगी नजर आ रही है, जिससे डरे लोग चिल्लाते दिख रहे हैं। धमाके के बाद सैकड़ों लोग कन्वेंशन सेंटर के बाहर खड़े नजर आए।
 
टेलीविजन चैनल पर प्रसारित घटना के दृश्यों में बड़ी संख्या में दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से लोगों को निकालते हुए देखा जा सकता है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। आतंकी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। एएनआई की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच रही है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने धमाके के बाद सरकारी स्वास्थ्य पेशेवरों से ड्यूटी पर आने का आग्रह किया। उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है, पुलिस और अग्निशमन दल को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है।

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

दिल्ली के नरेला में रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट करने की कार्रवाई, मणिपुर में 2 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

अगला लेख