Hanuman Chalisa
✕

लखनऊ के एक मकान में विस्फोट, मलबे में दबकर दो की मौत

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (13:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में सोमवार को एक मकान में अचानक विस्फोट हो जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जेहटा रोड के मुन्ना लाल खेड़ा गांव निवासी संजय लोधी ने अपना मकान नसीर और उसके बेटे मुशीर को किराए पर दिया था। मकान सुबह विस्फोट हो जाने से गिर गया। इस हादसे में मलबे में दबकर दो लोगों की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इससे अगल-बगल में रहने वाले गया प्रसाद और राम आसरे के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि मलबे से नसीर और उसकी पत्नी के शव मिले हैं। मकान में पटाखा बनाने का कार्य चल रहा था। मकान के बेसमेंट में पटाखा बनाने का सामान रखा था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। (वार्ता) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख