Hanuman Chalisa

MP : निर्माणाधीन डैम में जोरदार धमाका, एक बच्ची की मौत

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (23:57 IST)
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के राजगढ़ गांव में एक बांध के चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रविवार को किए गए विस्फोट से उछले पत्थरों से कथित रूप से 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
 
खंडवा जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पंधाना के ग्राम राजगढ़ में जहां बांध का निर्माण हो रहा है, ठेकेदार द्वारा विस्फोट कराने के दौरान उछले पत्थरों की चपेट में 12 वर्षीय लड़की आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
 
सिंह ने बताया कि विस्फोट से उछले पत्थर मृतक की बहन, जो घर के बाहर बैठी हुई थी, को भी लगे और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार हेतु खंडवा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंधाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख