Hanuman Chalisa
✕

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा नेता का फार्महाउस उड़ाया

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (10:51 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के एक फार्महाउस को विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बोंदानार गांव में स्थित भाजपा सांसद विक्रम ​उसेंडी के फार्महाउस को नक्सलियों ने बीती रात विस्फोट कर उड़ा दिया। उसेंडी कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। बोंदानार गांव में विक्रम उसेंडी का पैतृक निवास है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बीती रात नक्सलियों का एक समूह उसेंडी के फार्महाउस में पहुंचा और चौकीदार को वहां से भगा दिया। बाद में नक्सलियों ने विस्फोट कर फार्महाउस को उड़ा दिया। इस घटना में दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और नक्सलियों की खोजबीन शुरू की गई।
 
छत्तीसगढ़ के इस नक्सल प्रभावित जिले में आज मुख्यमंत्री रमन सिंह का कार्यक्रम है। वे इस दौरान ताड़ोकी से 15 किलोमीटर दूर अंतागढ़ में सभा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख