Daily Horoscope
✕

लगातार 10वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार घटा सकती है एक्साइज ड्यूटी

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (11:36 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली में बुधवार को  पेट्रोल 30 पैसे और मंहगा होकर 77 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया जबकि वहीं मुंबई में दाम 85 रुपए प्रति लीटर को छू गया।
 
दोनों ईंधन की कीमत को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। ऐसी उम्मीद है कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विचार विमर्श कर उपभोक्ताओं को राहत देने का कोई रास्ता निकाला जाए।
 
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल की सर्वाधिक कीमत मुंबई में है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज 22 पैसे प्रति लीटर और बढ़कर 84.99 रुपए प्रति लीटर हो गई। यहां डीजल भी सबसे मंहगा 72.76 रुपए प्रति लीटर है। 
दिल्ली में दोनों ईंधन की कीमत सबसे कम है। यहां पेट्रोल 77.17 और डीजल 68.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में कीमतें क्रमशः 79.83 और 70.89 रुपए तथा चेन्नई में 80.11 और 72.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुकी हैं।
 
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि सरकार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर गंभीर है और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कदम उठायेगी। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख