sundarkand

उत्तर भारत में गर्मी का कहर, कई शहरों में पारा 45 के पार, 10 राज्यों में चलेगी आंधी

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (11:09 IST)
पुणे। उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है और कई शहरों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र का विदर्भ गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी में इजाफा किया है। श्योपुर, कानपुर, इलाहाबाद, बांदा, उरई, नागपुर, खरगोन आदि कई शहरों में पारा 45 के पार पहुंच गया। 
 
मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तथा विदर्भ के शेष हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक ऊपर दर्ज किया गया।
 
दक्षिणी अंडमान सागर और उसके आस पास के इलाके में अगले दो-तीन दिन में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। 
 
यहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल : पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
 
इसके अलावा ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रिकॉर्ड किया गया।
 
छत्तीसगढ़, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों में तथा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।
 
देश के मैदानी इलाके में फलोदी (पश्चिम राजस्थान), खरगांव (पूर्वी मध्य प्रदेश) और वर्धा (विदर्भ) में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
यहां तेज बारिश के आसार : अगले 24 घंटे में तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में तूफान या धूल भरी आंधी चल सकती है।
 
इन स्थानों पर गिरा पानी: पिछले 24 घंटे में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके साथ ही असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, रायलसीमा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
 
गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख