1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. blast after fire breaks out at cracker factory in chapra bihar

छपरा जिले में बड़ा हादसा, अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 3 मंजिला मकान ढहा, 6 लोगों की मौत

Firecracker Factory
छपरा। खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्टरी में आग गई। इसके बाद जोरदार विस्फोट होने लग गए। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। खबरों के मुताबिक हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि जांच अभी जारी है। खबरों के मुताबिक धमाकों की आवाज 3 किलोमीटर तक सुनाई दी।
 
खबरों के मुताबिक खोदाईबाग स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखा का निर्माण कार्य किया जा रहा था। अचानक हुए जबरदस्त विस्फोट के कारण 3 मंजिला मकान ढह गया।
 
सूत्रों ने बताया कि ध्वस्त घर के मलबे में से दबकर 5 लोगों की मौत हो गई तथा कुछ अन्य घायल हो गए। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
अगला लेख
सिहोर में भारी बारिश, कोलार डेम के 4 गेट खोले गए (Live Updates)