• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP workers
Written By
Last Modified: त्रिशूर (केरल) , सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (14:39 IST)

भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या - BJP workers
त्रिशूर (केरल)। जिले के मुक्काट्टुकारा में एक स्थानीय मंदिर में चल रहे समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हमला बोलकर भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

 
भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि इस हमले में कम से कम 7 लोग संलिप्त थे और इनमें से कई लोग कथित तौर पर मार्क्‍सवादी पार्टी से थे।
 
पुलिस ने कहा कि रविवार देर रात कुक्कुलंगरा मंदिर में 'पूरम' उत्सव के दौरान कहासुनी हो जाने के बाद कार्यकर्ता निर्मल (20) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति मिथुन भी इस दौरान घायल हो गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन भी भाजपा कार्यकर्ता है। इस हमले के विरोध में भाजपा सोमवार को जिले में सुबह से शाम तक के लिए हड़ताल कर रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक किया परीक्षण : उत्तर कोरिया