रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MP Sanwar Lal Jat critical
Written By
Last Modified: जयपुर , मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (15:15 IST)

भाजपा सांसद सांवर लाल जाट की हालत स्थिर

BJP MP
जयपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बैठक में बेहोश होने के बाद सवाई मान​ सिंह अस्पताल में भर्ती पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद प्रो सांवर लाल जाट की हालत स्थिर बनी हुई है। 
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री काली चरण सर्राफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में आईसीयू में जाट का उपचार चल रहा है।
 
गौरतलब है कि गत शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर प्रवास के दौरान सांसदों और विधायकों की बैठक में वह बेहोश हो गए थे। उसी दिन से वह सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
ट्रायम्फ ने लांच की टाइगर एक्सप्लोरर एक्ससीएक्स, कीमत 18.75 लाख रुपए