dharma sangrah
✕

भाजपा विधायक का विवादित बयान, 2024 में भारत घोषित हो जाएगा हिन्दू राष्ट्र

Updated: शुक्रवार, 7 जून 2019 (13:42 IST)
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 2024 में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। वे अपने विवादास्पद बयानों के कारण अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं।

विवादास्पद बयानों के कारण अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने गुरुवार रात यहां अपने निवास पर कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पूरी संभावना है कि वर्ष 2024 में भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाए।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना 'लंकिनी' से करते हुए कहा कि हनुमान रूपी योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल का आधा लंका दहन कर दिया है तथा विधानसभा चुनाव में लंका का पूर्ण दहन हो जाएगा।

सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि मोदी रूपी राम तृणमूल कांग्रेस से ही किसी विभीषण का चुनाव कर उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंप देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के भाग्य में प्रधानमंत्री बनना नहीं लिखा है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख