Last Modified: अहमदाबाद ,
शुक्रवार, 6 मई 2016 (07:53 IST)
भाजपा विधायक को महंगा पड़ा तेज गाड़ी चलाना
अहमदाबाद। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह चावडा को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाना उस समय महंगा पड़ गया जब गुजरात के साबरकांठा जिले की एक अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषी ठहराया और तीन महीने कैद की सजा मुकर्रर की।
हिम्मतनगर के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सी त्रिपाठी ने चावडा को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने एवं मानव जीवन को खतरे में डालने का दोषी पाया।
तीन महीने की जेल के अलावा अदालत ने उन पर जुर्माना भी लगाया। हालांकि 10,000 रुपए की जमानत जमा करने पर अदालत ने उन्हें तत्काल जमानत पर रिहा कर दिया। (भाषा)