dharma sangrah
✕

सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत चार की मौत

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (09:40 IST)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर के कमलापुर क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक लोकेन्द्र सिंह सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सिंह अपनी कार से लखनऊ में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कमलापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरहिया पारा के पास सुबह करीब सवा पांच बजे उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
 
हादसा इतना भीषण था कि 45 वर्षीय विधायक सिंह, उनके दो गनर दीपक कुमार और ब्रिजेश मिश्रा के अलावा ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
 
घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार को काटकर शवों को निकाला गया। घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  ट्रक चालक की तलाश की रही है।
 
विधायक सिंह की मृत्यु पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दुख: व्यक्त किया है। (वार्ता) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख