biodatamaker
✕

भाजपा विधायक की जान को खतरा, सदन में उठा मामला

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (17:06 IST)
लखनऊ। भाजपा के एक विधायक ने खुद की जान को खतरा होने का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मुहैया कराई जा रही है। सत्ताधारी दल के विधायक अशोक सिंह चंदेल ने शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि उन्होंने सुरक्षा मसले पर अधिकारियों से बात की थी, लेकिन जिस अतिरिक्त सुरक्षा की पेशकश उन्हें की गई, वह बहुत खर्चीली थी।


उन्होंने कहा, वाराणसी में शार्प शूटर गिरफ्तार हुए। कुछ गिरफ्तारियां हमीरपुर में हुईं और इन सबसे खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है। हमीरपुर सदर से विधायक चंदेल ने कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा मिली थी लेकिन पूर्व की सपा सरकार ने सुरक्षा कम कर दी थी।

मामले को गंभीर बताते हुए संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदस्य को आश्वासन दिया कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने कहा कि ऐसे ही खतरे विपक्ष के कुछ सदस्यों पर भी हैं।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने सरकार को निर्देश दिया कि विधायकों पर खतरे को देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। चंदेल एसटीएफ द्वारा वाराणसी में 29 अगस्त को चार शार्प शूटरों की गिरफ्तारी का उल्लेख कर रहे थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख