Daily Horoscope
✕

दिलीप घोष का विवादित बयान, TMC नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा

Updated: शनिवार, 27 अगस्त 2022 (08:52 IST)
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने एक और विवादित बयान देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को राज्य में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में संलिप्तता के लिए सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा।
 
अपनी विवादित टिप्पणियों से चर्चा में रहने वाले घोष ने कहा कि टीएमसी नेता मवेशी तस्करी तथा एसएससी घोटालों समेत विभिन्न घोटालों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए जल्द ही जनता के आक्रोश का सामना करेंगे।
 
उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब टीएमसी के नेताओं को सार्वजनिक रूप से पीटा जाएगा...राज्य के लोग इस भ्रष्ट टीएमसी सरकार से तंग आ गए हैं। वे विभिन्न घोटालों में संलिप्तता के लिए जल्द ही जनता के आक्रोश का सामना करेंगे।
 
टीएमसी नेता और सांसद सौगत रॉय ने इस पर कहा कि घोष का अब उनकी पार्टी में कोई महत्व नहीं रह गया है। वह बंगाल के राजनीतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इस तरह की टिप्पणियों से राज्य का माहौल और खराब होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख