biodatamaker

रेप और जबरन वसूली के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (16:00 IST)
यवतमाल (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वणी नगर निगम के भाजपा पार्षद को पिछले 3 साल से एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा उससे जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
 
पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज दिगंबर पाठे (29) को शनिवार को रात गिरफ्तार कर लिया गया। पाठे जिले के वणी शहर में वासेकर ले-आउट का रहने वाला है।
 
वणी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बालासाहेब खांडे के अनुसार पीड़िता भी उसी इलाके की रहने वाली है और उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह बचपन से पाठे को जानती है। पाठे ने उससे शादी का वादा किया था। जब वह नाबालिग थी, पाठे तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।
 
उसने कहा कि लेकिन जब मैं बड़ी हुई और मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे हर्जाने के तौर पर 5 लाख रुपए मांगे। मुझे बदनाम करने के लिए उसने मेरे नाम से एक फेसबुक अकाउंट खोला और उस अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे। (भाषा)

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख