biodatamaker
✕

PM मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले रूठे पुरोहितों को मनाने में जुटी BJP

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (18:02 IST)
प्रमुख बिंदु
​​केदारनाथ। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे का चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति ने विरोध जताने का ऐलान किया है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर सरकार तीर्थ पुरोहित समाज का अपमान कर रही है इसलिए 3 नवंबर को केदारनाथ कूच करने की भी योजना है। इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो 5 नवंबर को पीएम के दौरे का विरोध किया जाएगा।
 
इस ऐलान के बाद भाजपा इस विरोध को शांत कर आंदोलनकारियों को समझाने में लग गई है। बीते दिन तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की केदार एंट्री बैन कर डाली थी। प्रधानमंत्री के केदार दौरे की व्यवस्था देखने आए मंत्री धनसिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को भी घेर डाला था।

 
घेराव से मुक्त होने के बाद सोमवार को मदन कौशिक और प्रोटोकॉल मंत्री ने मोदी के दौरे को देखते हुए केदार धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ भी बैठक कर रैली को लेकर जरूरी निर्देश और जिम्मेदारियां सौपीं, वहीं 12 ज्योतिर्लिंगों में ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर भी वार्ता की। कौशिक ने कहा कि मोदी के दौरे को भव्य बनाने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि मोदी के उत्तराखंड के किसी भी धाम पर आने से विश्व में संदेश जाता है और यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
 
देवस्थानम बोर्ड के सीईओ व गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन मोदी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने केदार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी मनुज गोयल के साथ चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनके द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण के पहले चरण में पूरे हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण व दूसरे चरण में लगभग 120 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया जाना है।
 
दूसरी तरफ केदारनाथ के रक्षक के रूप में पूजे जाने वाले भगवान भैरवनाथ के कपाट मंगलवार को पौराणिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकाल के 6 माह के लिए बंद कर दिए गए। केदारनाथ के कपाट बंद होने से पहले जो भी मंगल या शनिवार पहले पड़ता हो, उसमें भैरवनाथ के कपाट बंद होने की परंपरा है। भैरवनाथ को भगवान केदारनाथ के क्षेत्र रक्षक के रूप में पूजा जाता है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख