kalsarpa dosh calculator
✕

महाराष्ट्र में 'बर्ड फ्लू' से मचा हड़कंप, पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियों की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (11:39 IST)
महाराष्ट्र में एक गांव के पोल्‍ट्री फार्म में अचानक करीब 100 मुर्गियों के मरने से हड़कंप मच गया है। इससे क्षेत्र में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। मृत मुर्गियों के सैंपल लेकर उन्हें पुणे की लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले शाहपुर तहसील के बेहलोली गांव के एक पोल्‍ट्री फार्म में मुर्गियों के मरने से हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के मुता‍बिक, अगले कुछ दिनों में इस पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में करीब 25 हजार पक्षियों को मारा जाएगा।

साथ ही जिले के पशुपालन विभाग को बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब डांगडे का कहना है कि शाहपुर तहसील के वेहरोली गांव में एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 100 पक्षियों की मौत हो गई।

टेस्ट में पता चला है कि पक्षियों के मौत H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के कारण हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को बिहार ने एक पोल्ट्री रिसर्च फार्म में अत्यधिक संक्रामक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के फैलने की सूचना दी थी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख