sundarkand

Weather Update : मौसम ने बदला मिजाज, उत्‍तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (11:05 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग इन दिनों धूप का आनंद उठाते दिख रहे हैं। अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

खबरों के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों में तमिलनाडु, केरल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। हालांकि राजधानी दिल्ली में लोग इन दिनों धूप का आनंद उठाते दिख रहे हैं और अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

राजस्थान में तेज धूप खिलने और ठंड से राहत मिलने के बाद आज से मौसम एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश के जयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। 21 फरवरी को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बिहार में 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

पंजाब में मौसम साफ रहने लगा है। दिन में धूप निकलने की वजह से सर्दी में भी कमी आई है, हालांकि सुबह-शाम अभी हल्का कोहरा रहता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका प्रभाव भी कम होता जाएगा। 18 फरवरी को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। जम्मू संभाग में भी आज से बादल छाए रहेंगे। अगले तीन से चार दिन में कई हिस्सों में बारिश होते दिखेगी। उत्तराखंड में बीते मंगलवार ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हुआ है, जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई।अगले तीन से चार दिन में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी ने अगले 2 सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि 24 फरवरी से 2 मार्च के बीच देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है। आगामी 2 सप्ताह के दौरान उत्तर हिंद महासागर में चक्रवात की कोई आशंका नहीं है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अगले दो सप्ताह के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि सप्ताह के अधिकतर दिनों में देश के शेष हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख