Hanuman Chalisa

बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट, जहां तीन दशक से पिता-पुत्र का कब्जा है

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (15:57 IST)
अररिया। बिहार में अररिया जिले का जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र साढ़े तीन दशक से पिता-पुत्र की जीत का गवाह बनता आ रहा है। 
      
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के लिए 28 मई को हो रहे उपचुनाव में मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो. तस्लीमुद्दीन और उनके पुत्र एवं अररिया के सांसद सरफराज आलम के छोटे भाई शहनवाज आलम को चुनावी दंगल में उतारा है। यह सीट मो. तस्लीमुद्दीन का गढ़ माना जाता रहा है। 
      
जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से मो. तस्लीमुद्दीन ने वर्ष 1969, 1972, 1977, 1985 और 1995 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद मो. तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम वर्ष 1996, 2000, 2010 और 2015 में इस सीट से विजयी हुए थे। लगभग नौ वर्षों तक इस सीट पर पिता-पुत्र का कब्जा बना रहा। एक बार फिर इस सीट से राजद ने मो. तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र शहनवाज आलम को उम्मीदवार बनाकर दाव खेला है। 
       
उल्लेखनीय है कि सरफराज आलम के अररिया लोकसभा उपचुनाव जीतने के बाद सीट रिक्त होने के कारण जोकीहाट सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट के लिए 28 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 31 मई को होगी। इस क्षेत्र से कुल नौ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला जदयू और राजद के बीच तय माना जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख