Hanuman Chalisa
✕

बिहार के मधुबनी में हैवानियत, मूक बधिर लड़की से गैंग रेप के बाद फोड़ दी आंख

Updated: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (15:40 IST)
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव में एक मूक बधिर लड़की (15) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी आंखें फोड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को घटित इस वारदात को लेकर 3 युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपियों की पहचान नहीं कर सके, इसलिए उन्होंने उसकी आंखे फोड़ दी।
 
गांव के मुखिया राम एकबाल मंडल ने बताया कि वह नाबालिग लड़की कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। उन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव मनोहरपुर के एक चौर में लड़की बेहोशी की हालत में मिली । इसके बाद एक बच्चे ने पीड़ित परिवार को घटना के बारे में बताया।
 
हरलाखी थाना अध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने लड़की को नजदीकी उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था।
 
स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है। (भाषा) 

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख