kundali milan
✕

नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी या निशांत, कौन बनेगा बिहार के मुख्यमंत्री?

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2026 (11:29 IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद 1 अणे मार्ग स्थित सरकार बंगला खाली कर दिया है। इधर राज्य के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में सस्पेंस बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि राज्य की कमान कोई भाजपा नेता ही संभालेगा लेकिन कई जदयू नेता चाहते हैं कि नीतीश के बाद उनके बेटे निशांत ही राज्य के मुख्यमंत्री बने।
 
JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टर लगाए। पोस्टरों पर लिखा था, "बिहार का अगला मुख्यमंत्री..."
<

#WATCH पटना, बिहार: JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में पटना में पोस्टर लगाए। पोस्टरों पर लिखा था, "बिहार का अगला मुख्यमंत्री..." pic.twitter.com/qVQw66pzpa

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2026 >
नीतीश कुमार जल्द ही मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश के केंद्र की राजनीति में जाने के बाद से ही जदयू कार्यकर्ता उन पर निशांत को मुख्‍यमंत्री बनाने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वे बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। उनके साथ ही एक और जदयू नेता को भी डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।
 
गौरतलब है कि 1 माह पहले ही निशांत की राजनीति में एंट्री हुई है। इसके बाद से ही वे पार्टी के क्रियाकलापों में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान वे कई जदयू नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं। 
 
फिलहाल मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में वरिष्‍ठ भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है। खुद नीतीश ने भी एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी की पीठ पर हाथ रख कर कहा था कि अब आगे यही लोग संभालेंगे। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की निष्ठा पर मुहर लगा दी है।
 
हालांकि भाजपा में भी सम्राट के साथ ही नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल और रेणुदेवी समेत कई अन्य नाम ही सीएम पद की रेस में है। कहा जा रहा है कि भाजपा राज्य में भी किसी नए नाम का एलान कर सभी को चौंका सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख