मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big reshuffle in Odisha cabinet, all ministers resign
Written By
Last Updated : शनिवार, 4 जून 2022 (22:02 IST)

ओडिशा मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल शपथ लेंगे नए मंत्री

Odisha Minister
ओडिशा मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। शनिवार को मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पर नए कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही। नया मंत्रिमंडल कल यानी 5 जून को शपथ लेगा।
खबरों के अनुसार, सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने पिछले महीने 29 मई को अपने कार्यकाल के 3 साल पूरे किए हैं। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा। इस बीच आज ही मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के बाद सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया।

सभी 20 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। कैबिनेट मंत्रियों के इस्‍तीफे के पीछे की वजह आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव माने जा रहे हैं।