Daily Horoscope
✕

भिवंडी इमारत हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 33 हुई, इमारत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (09:08 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में 8 और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 33 हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 2 से लेकर 15 वर्ष के बीच है।
 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक 25 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद खोज अभियान रातभर जारी रहा।  उन्होंने बताया कि मलबे से निकले शवों की हालत बेहद खराब थी, क्योंकि वे 50 घंटे से अधिक समय से उसमें दबे थे। अधिकारी ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी 'जिलानी बिल्डिंग' सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी। इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है।
 
उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के मामले में नगर निकाय के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धमनकर नाका के पास नारपोली में 'पटेल कम्पाउंड' स्थित इमारत जब ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख