biodatamaker
✕

भीम आर्मी के छह समर्थक गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ी साजिश का खुलासा

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (12:25 IST)
मेरठ। जिला पुलिस ने भीम आर्मी के समर्थक छह युवकों को गिरफ्तार कर प्रदेश में जातीय हिंसा फैलाने और सचिन वालिया नामक एक युवक की हत्या का बदला लेने की कथित साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है।
 
मेरठ जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान मेरठ निवासियों राहुल, दीपक, सतवीर, रविन्दर कुमार भरत और गाजियाबाद निवासियों बंटी तथा नितिन के रूप में हुई है। रविन्दर कुमार भरत अंतरराष्ट्रीय स्तर का मार्शल-आर्ट खिलाड़ी बताया जाता है।
 
भीम आर्मी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की नौ मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी।
 
गिरफ्तार किए गए छह युवकों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी करीब एक साल पुराने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए जुड़े थे। पुलिस ने उनकी चैट सुरक्षित कर ली है।
 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने दावा किया कि इन लोगों ने अगले एक सप्ताह के भीतर सहारनपुर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ ठाकुर और गुर्जर नेताओं की हत्या करने की कथित साजिश रची थी। 
 
कुमार के अनुसार, पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वे लोग करीब साढ़े तीन हजार लोगों से जुड़े हुए थे। ये लोग सहारनपुर में हुई सचिन वालिया की हत्या का बदला लेने और हिंसा भड़काने के लिए ठाकुर और गुर्जर बिरादरी के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे। 
 
अधिकारी के अनुसार, युवकों ने यह भी बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ दलित युवक जातीय हिंसा फैलाने तथा कैराना-नूरपुर के उपचुनाव को प्रभावित करने का षड्यंत्र कर रहे थे।
 
कुमार के अनुसार केन्द्रीय खुफिया एजेंसी ने इस संबंध में मेरठ पुलिस को सूचना दी थी। उसी आधार पर जिला पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख