Belgaum Karnataka News : कर्नाटक के बेलगावी में एक मठ के प्रमुख को एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को उसके परिवार द्वारा मठ ले जाया गया था, क्योंकि कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया था कि स्वामी उसकी बीमारी और अन्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अपराध 13 मई को हुआ।
यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि जिले के रायबाग तालुक के मेकाली गांव स्थित राम मंदिर मठ के आरोपी, हठयोगी लोकेश्वर स्वामी (30) को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके परिवार द्वारा मठ ले जाया गया था, क्योंकि कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया था कि स्वामी उसकी बीमारी और अन्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अपराध 13 मई को हुआ। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जब वह एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रही थी, तो आरोपी ने उसे लिफ्ट दी।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि लोकेश्वर स्वामी ने उसका अपहरण कर लिया और 13 मई से 15 मई तक रायचूर और बागलकोट के लॉज में उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अपराध के बाद उसने उसे महालिंगपुर बस स्टैंड पर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने घटना के कुछ दिन बाद अपने पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने उसे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया, पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्वामी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस