• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. woman accuses actor ajaz khan of rape fir lodged
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 5 मई 2025 (00:10 IST)

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

ajaz khan
महाराष्ट्र पुलिस ने अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार को एक महिला को फिल्मोद्योग में कदम रखने में मदद करने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यहज जानकारी दी।
चारकोप पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 साल की एक महिला ने हाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एजाज ने फिल्मों में भूमिका दिलाने में मदद करने का वादा करके उसके साथ कई जगहों पर बलात्कार किया।
 
अधिकारी के मुताबिक, अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। इससे पहले, एजाज के खिलाफ उल्लू ऐप पर प्रसारित वेब शो ‘हाउस अरेस्ट’ की कथित अश्लील सामग्री को लेकर मामला दर्ज किया गया था। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG