suvichar

10वीं बार गर्भवती हुई महिला की मृत बच्चे को जन्म देने के बाद मौत

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:40 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड़ जिले में 10वीं बार गर्भवती हुई 38 वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीरा येखंडे ने शनिवार को बीड़ के मजालगांव शहर के सरकारी अस्पताल में एक मृत बालक को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया।
 
 
अधिकारी ने बताया कि महिला की पहले ही 7 बेटियां थीं लेकिन उसके परिवार को बेटा चाहिए था। महिला पान की दुकान चलाती थी। उन्होंने बताया कि महिला ने 2 बार गर्भपात भी कराया था लेकिन परिवार के दबाव में वह एक बार फिर गर्भवती हुई।
 
अधिकारी ने कहा कि मीरा को शनिवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मृत बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक रक्तस्राव के कारण उसने दम तोड़ दिया और हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। मीरा की 7 बेटियों में से 1 बेटी की भी मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख