ramcharitmanas

महिला पत्रकार से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया ने प्रमुखता से इस मामले को उठाया था

Updated: शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (17:56 IST)
गत 12 अप्रैल को बाराबंकी के कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में महिला पत्रकार के साथ तीन लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार के मामले में कोतवाली पुलिस ने रामसागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारों ने बताया कि रामसागर गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार रात ही पकड़ लिया था, किन्तु उसकी शुक्रवार को गिरफ्तारी दिखाई गई है। 
 
इस घटना से जुड़ा अन्य आरोपी सुनील गुप्ता फरार है व एक अन्य अज्ञात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। गौरतलब है कि महिला पत्रकार से सामूहिक दुषकर्म के इस मामले को सबसे पहले वेबदुनिया ने प्रमुखता से उठाया था। उसी का परिणाम है कि बाराबंकी पुलिस इस मामले में सक्रियता दिखा रही है। 
 
यह घटना 12 अप्रैल की है। पीड़ित महिला पत्रकार पुलिस थाने, कोतवाली का चक्कर लगाती रही किंतु उसे न्याय न मिला। महिला पत्रकार का पति भी एक समाचार चैनल, साप्ताहिक अखबार तथा पत्रिका का संपादक है किंतु इस दम्पति की पुलिस ने नहीं सुनी तो जिले के एक्टिविस्ट रणधीरसिंह सुमन ने जब मामला सोशल साइट पर उजागर किया तो तहसील दिवस पर एसपी बाराबंकी ने आखिरकार प्रार्थना-पत्र को संज्ञान में लेकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 
 
सफेदाबाद मजरे खसपरिया थाने कोतवाली नगर बाराबंकी निवासी पीड़ित महिला पत्रकार का आरोप है कि 12 अप्रैल को वह एक निजी कार्य से बाराबंकी आई थी। लौटते समय सफेदाबाद में शाम हो गई। सफेदाबाद से वह अपने गांव जा रही थी। रात के लगभग 8 बजे केवाड़ी गांव के देवी मंदिर के पीछे जंगल है, वहीं पर सुनील गुप्ता निवासी सफेदाबाद मजरे खसपरिया, रामसागर गुप्ता निवासी सफेदाबाद मजरे खसपरिया और एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पत्रकार को अकेली समझकर पकड़ लिया। 
 
सुनील गुप्ता ने कट्‌टा दिखाया और कहा कि शोर करोगी तो जान से मार देंगे। महिला पत्रकार बेहद डर गई। सुनील गुप्ता, राम सागर गुप्ता व एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला पत्रकार को पकड़कर जंगल में गिरा दिया और इस दौरान सुनील गुप्ता की पत्नी शिमला देवी महिला को पकड़े रही। सुनील गुप्ता, राम सागर गुप्ता व एक अन्य व्यक्ति ने बारी-बारी से महिला पत्रकार के साथ बलात्कार किया। महिला पत्रकार गिड़गिड़ाती रही, परंतु तीनों दरिंदों को दया नहीं आई और उसके गले में पहने जेवर सोने की चेन तथा 1350 रुपए लूटकर भाग गए।

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख