Daily Horoscope
✕

स्कूल भवन में 11 हजार वॉट विद्युत लाइन से करंट उतरा, बच्चे झुलसे

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (19:16 IST)
बलरामपुर। उत्तरप्रदेश में बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में सोमवार को एक प्राथमिक विद्यालय भवन पर करंट उतरने से उसमें पढ़ रहे कई बच्चे झुलस गए।
 
शिक्षा विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि नया नगर विशुनपुर के प्राथमिक विद्यालय के भवन के बगल से गुजर रहे 11 हजार वॉट विद्युत लाइन से उतरे करंट से विद्यालय में मौजूद कई छात्र झुलस गए। पढ़ रहे बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए जिससे विद्यालय में कोहराम मच गया। यूपी 100 और अभिभावकों की मदद से स्कूली बच्चों को सरकारी और निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है।
 
सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती स्कूली बच्चों का हाल-चाल जाना। उपजिला अधिकारी एके गौड़ ने बताया का करंट से झुलसे बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
 
जिला अधिकारी करुण करुणेश ने बताया कि बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख