dharma sangrah
✕

पीओके व नेपाल में बाढ़ का कहर, 88 लोगों की अकाल मौत, कई लापता

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (19:08 IST)
मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम वैली में सोमवार को भारी बारिश और फिर से आई बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग लापता हैं।
 
बाढ़ की वजह से घाटी के लासवा क्षेत्र में 150 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा है कि बादल फटने की वजह से आई बाढ़ में दर्जनों लोग बह गए हैं। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार लासवा मुख्य बाजार में 2 मस्जिदों समेत कई इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इस क्षेत्र में यातायात आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
 
बाढ़ के कारण काफी लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय पुलिस क्षेत्र में बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
 
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक परिचालन साइदुर रहमान कुरैशी ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या अगले घंटों में बढ़ सकती है। कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में 10 ताबलीघी जमात के और 10 इस्लामिक मिशनरी हैं। इनमें 4 लाहौर, 5 फैसलाबाद और एक शेखपुरा का रहने वाला है। 
 
नेपाल में बाढ़, मृतकों की संख्या 65 हुई : काठमांडू से मिले समाचारों के अनुसार नेपाल में भारी बारिश के कारण आए बाढ़ और भूस्खलन की आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।
 
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नेपाल में गुरुवार से हो रही भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सभी नदियां उफान पर है। देश के करीब 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि इनमें अधिकांश इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित है। प्रभावित इलाकों से 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। (वार्ता)

(सांकेतिक चित्र)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख