Dhanteras
✕

मुख्य सचिव से मारपीट, आप विधायक को जमानत

Updated: शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (14:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को जमानत दे दी। जारवाल को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ  कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने जारवाल की जमानत याचिका शुक्रवार को मंजूर कर ली।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान मुख्य सचिव के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आने के 1 दिन बाद 20 फरवरी को जारवाल को गिरफ्तार किया गया था।
 
अदालत ने इससे पहले देवली से विधायक जारवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, जहां राज्य और अधिकारी असुरक्षित महसूस करते हैं और एक-दूसरे द्वारा डराए-धमकाए जाते हैं।
 
इसी मामले में गिरफ्तार ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत याचिका भी अदालत के समक्ष लंबित है। इससे पहले एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने दोनों की जमानत नामंजूर कर दी थी और कहा था कि मामले को लापरवाह और सामान्य तरीके से नहीं लिया जा सकता। साथ ही अदालत ने दोनों को 'हिस्ट्रीशीटर' बताया था। 
 
जारवाल ने इसके बाद एक सत्र अदालत का रुख किया, जहां फिर उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि इससे ज्यादा चिंताजनक स्थिति नहीं हो सकती कि कानून बनाने वाले ही विधि के शासन का सम्मान नहीं कर रहे। (भाषा)

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

अगला लेख