Hanuman Chalisa

बाबा रामदेव बोले, अध्यात्म है भारत का 'सॉफ्ट पावर'

Updated: शुक्रवार, 26 मई 2023 (15:01 IST)
yoga guru baba ramdev: योग गुरु रामदेव ने अध्यात्म को भारत का 'सॉफ्ट पावर' बताते हुए कहा कि योग तनाव एवं घबराहट जैसी समस्याओं का समाधान करता है जिनसे दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं। रामदेव ने गोवा पर्यटन विभाग से छुट्टियां मनाने आने वाले लोगों के लिए होटल में योग और ध्यान कार्यक्रम शुरू करने की अपील की।
 
गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने केंद्र के 'देखो अपना देश' कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए गोवा और उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई पहल के तहत बुधवार को हरिद्वार में रामदेव से मुलाकात की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को देश की समृद्ध विरासत और विविध संस्कृति को समझने और इसका अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
 
गोवा और उत्तराखंड की सरकारों ने 'कल्याण पर्यटन' को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। कल्याण पर्यटन का मतलब शारीरिक, मनोवैज्ञानिक या अध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यात्रा करना है।
 
खुंटे और रामदेव के बीच मुलाकात के बाद राज्य के पर्यटन विभाग ने एक वीडियो जारी किया जिसमें योग गुरु ने कहा कि गोवा और उत्तराखंड के बीच हुए एमओयू से दोनों राज्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा सदी विज्ञान और अध्यात्म की है। भारत का 'सॉफ्ट पावर' इसकी अध्यात्मिकता है जिसका सदियों से देश में पालन किया जा रहा है। रामदेव ने गोवा पर्यटन विभाग को यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया कि राज्य के होटलों में एक कमरा योग और ध्यान के लिए समर्पित हो ताकि पर्यटक यहां अपने प्रवास के दौरान न केवल आनंद लें बल्कि मन की शांति भी पाएं। रामदेव ने कहा कि दुनिया तनाव और चिंता से गुजर रही है। ऐसे में योग और ध्यान इन समस्याओं का समाधान मुहैया करा सकते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख