Hanuman Chalisa

अयोध्या बलात्कार मामले के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी 'पुश्तें' भी याद रखेंगी, बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक

रविवार, 4 अगस्त 2024 (17:15 IST)
Ayodhya rape case : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को कहा कि अयोध्या के बलात्कार मामले के दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली 'पुश्तें' भी याद रखेंगी। पाठक ने इस मामले में पीड़िता का डीएनए और नार्को परीक्षण कराने की मांग करने वाले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा के डीएनए में गुंडई और अराजकता है, हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है।
 
पाठक ने जिले के बांसडीह में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सपा द्वारा अयोध्या के बलात्कार मामले में डीएनए और नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखेगी इतनी कड़ी सजा मिलेगी।
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है। जब-जब सपा को ताकत मिलती है वह गुंडों और माफियाओं के साथ खड़ी दिखाई देती है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सारे नेता अपराधियों के बलबूते सरकार बनाने का प्रयास करते रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होगा।
 
पाठक ने कहा कि अयोध्या में पीड़िता के साथ सरकार खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग कहर बरपाने का काम भोली-भाली जनता पर कर रहे हैं। सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
 
पुलिस ने 30 जुलाई को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था।
ALSO READ: अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मिलकर रो पड़े संजय निषाद, अखिलेश ने की DNA टेस्ट की मांग
पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह घटना सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है।
 
आदित्यनाथ ने पिछले गुरुवार को विधानसभा में कहा था कि यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान सपा से हैं और अयोध्या के सांसद की टीम के सदस्य हैं। उन्हें 12 साल की बच्ची के बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था। भाषा

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : गडकरी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया उपचुनाव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने भरी हुंकार, कहा विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

CM योगी ने कहा- अपराधियों के लिए UP में जगह नहीं, सख्त एक्शन लें

अगला लेख