suvichar

नागपुर के महापौर पर हमला, बाल-बाल बचे जोशी

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (19:40 IST)
नागपुर। नागपुर के महापौर संदीप जोशी की कार पर यहां वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ, जब जोशी अपने परिवार के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह का जश्न मना एक रेस्तरां से लौट रहे थे।
 
अधिकारी ने बताया कि जोशी के 30 से अधिक दोस्त उस पार्टी में शामिल हुए थे और वे सब 10-15 वाहन से वापस लौट रहे थे। काफिले में जोशी की कार सबसे पीछे थे। जैसे ही उनकी कार बाहरी रिंग रोड और वर्धा रोड के एक जंक्शन पर पहुंची, तब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके वाहन पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि एक गोली उनकी कार की चालक की खिड़की पर लगी, एक पीछे की सीट की खिड़की पर और तीसरी गोली कार की पीछे की विंडशील्ड पर लगी। अधिकारी ने कहा कि जोशी को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने तुरंत कार रोक कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि बेल्थरा रोड पुलिस थाने के सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र कदम भी देर रात मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज देख रही है और हमलावरों की बाइक के पंजीकृत नंबर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहने थे और पीछे बैठे व्यक्ति ने महापौर के वाहन पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भादंस की धारा 307 तथा 34 और सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने हमले की निंदा की है।
 
भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने राज्य विधानसभा में मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह एक गंभीर मामला है कि नगर के प्रथम नागरिक पर हमला किया गया। यह राज्य में कानून एवं व्यवस्था कायम रख पाने में महाराष्ट्र विकास अघाडी (एमवीए) सरकार की विफलता को दर्शाता है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में जोशी को नागपुर नगर निगम की शिकायत पेट्टी में दो पत्र मिले थे, जिसमें शहर से अतिक्रमण हटाने पर उसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उनके आवास से उनका आधिकारिक वाहन भी चोरी हो गया था, लेकिन वह अगले दिन ही मिल गया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख